गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी 2021
"उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद देहरादून के बाल भवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस"
(जरूरतमंद एवं अभावग्रत बच्चों ने उत्साहित होकर कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, नौनिहालों के चेहरों पर देखा गया देश सेवा का जज्बा) ।

ध्वजारोहण के बाद परिषद की महासचिव पुष्पा मानस, आजीवन सदस्य सी एस ग्वाल, पूर्व महासचिव बी के डोभाल, गीतांजलि जोशी, के पी भट्ट, आनन्द सिंह रावत द्वारा बच्चों को गणतंत्र दिवस के बारे में जानकारी देते हुए देश के महान व्यक्तित्व से जुड़ी घटनाओं से भी परिचित करवाया गया।
बच्चों के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रेरक प्रसंग साझा किये गए, बच्चों द्वारा देश भक्ति गीत व स्थानीय संस्कृति के रूप में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलकियां प्रस्तुत की गई।
बच्चों का उत्साहवर्धन हो, इस हेतु विभिन्न आयुवर्ग में रस्साकस्सी, दौड़ व म्यूजिकल चेयर रेस जैसे खेलों के माध्यम से समारोह को रूचिकर व यादगार बनाया गया। आमवाला तरला अम्बेडकर कॉलोनी निवासी लगभग 100 बच्चों ने कार्यक्रम में भागीदारी की। विजयी बच्चों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया एवं गणतंत्र दिवस की खुशी में मिठाई भी बाँटी गई।
इस अवसर पर परिषद की महासचिव श्रीमती पुष्पा मानस, पूर्व महासचिव बाल कृष्ण डोभाल, सयुंक्त सचिव कमलेश्वर प्रसाद भट्ट, पूर्व कोषाध्यक्ष सोलोमन प्रकाश, आजीवन सदस्य सी एस ग्वाल, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती कुसुम कुठारी, श्रीमती उमा प्रकाश, कविता दत्ता, आनन्द सिंह रावत, गुरु प्रसाद उनियाल, गीतांजलि जोशी, एस पी उनियाल, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के उप कुल सचिव विमल मिश्रा, कार्यालय सहायक गणेश, मंजीत, भूपेन्द्र सिंह रावत, आंगनवाड़ी सेविकाओं सहित अम्बेडकर कॉलोनी स्थित स्थानीय जन उपस्थित रहे।
गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद बाल भवन में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का परिणाम इस प्रकार है-
१- म्यूजिकल कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता बालक वर्ग-
१. आदि डॉन्न, o f d School प्रथम स्थान
२. कृष्णा, चरण होली स्कूल , द्वितीय स्थान
३. प्रियांशु, देशराज स्कूल, तृतीय स्थान,
२. म्यूजिकल कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता बालिका वर्ग
१. कुमारी तानिया, प्रथम स्थान
२. कुमारी शहरीन, द्वितीय स्थान
३. कुमारी सुहानी, तृतीय स्थान
३. म्यूजिकल कुर्सी दौड़ महिला वर्ग
१. कुमारी मीनाक्षी रावत, प्रथम स्थान
२. श्रीमती गीतांजलि जोशी, द्वितीय स्थान
३. श्रीमती निर्मला तोडरिया, तृतीय स्थान
२. दौड़ प्रतियोगिता बालिका वर्ग
१. कुमारी अंशिका, प्रथम स्थान
२. कुमारी दीपिका, द्वितीय स्थान
३. कुमारी अनीशा, तृतीय स्थान
बालक सीनियर वर्ग दौड़
१. प्रणव, प्रथम स्थान
२. कृष्णा, द्वितीय स्थान
३. आयुष, तृतीय स्थान
बालक जूनियर वर्ग दौड़
१. दिव्यांशु, प्रथम स्थान
२. यस, द्वितीय स्थान
३. आलोक, तृतीय स्थान
बालिका जूनियर वर्ग दौड़ परिणाम
१. सानिया, प्रथम स्थान
२. मोनिका पाल, द्वितीय
३. कनिष्का, तृतीय स्थान
महिला वर्ग दौड़ परिणाम
१. कुमारी आरती, प्रथम स्थान
२. श्रीमती शीला बडोनी, द्वितीय स्थान
३. नियासा रावत,तृतीय स्थान
पुरुष वर्ग दौड़ परिणाम
१. गणेश अधिकारी, प्रथम स्थान
२. मनजीत रावत, द्वितीय स्थान
३. अशोक वर्मा, तृतीय स्थान